फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, मां की मौत, एक साल की बेटी व रिश्तेदार घायल

विज्ञापन
साधना की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। ऐरवाकटरा थाने के पास मैनपुरी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। उसकी एक साल की बच्ची व कार चला रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऐरवाकटरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के रम्पुरा निवासी हरिओम गुप्ता की पत्नी साधना (35) एक साल की बेटी पूर्वी को लेकर रविवार को ऐरवाकटरा स्थित मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। सोमवार शाम वह रिश्तेदार दीपू के साथ बच्ची को लेकर कार से मैनपुरी जा रही थीं। दोबा मोड़ से पहले पावर हाउस के पास दीपू नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकराकर गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे में महिला, उसकी बच्ची व दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलों को ऐरवाकटरा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने साधना को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलटी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बच्ची के मिलने पर मां ने तोड़ा दम
हादसे के बाद साधना के हाथ से बच्ची छूट कर कार से बाहर निकल गई थी। हादसा होने पर पड़ोस स्थित घर के लोग मदद के लिए दौड़े। चश्मदीदों के मुताबिक कार से जब महिला को निकाला तो उसके गले व सिर में चोट थी। महिला ने कार से निकलने के बाद सबसे पहले बेटी पूर्वी के बारे में पूछा, मेरी बच्ची कैसी है। आप लोग उसे ढूंढो। तभी गांव के लोगों ने पूर्वी को ले जाकर साधना के गोद में बैठा दिया। बच्ची के मिलते ही साधना बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
बहन की मौत पर भाइयों का बुरा हाल
कुछ देर पहले घर पर घनश्याम और बलराम बहन साधना व भांजी के साथ काफी खुश थे। परिवार के लोग एक दिन और रुकने के लिए कह रहे थे। साधना काम बताकर घर जाने के लिए निकल गई, लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि चंद मिनट में साधना का साथ भाइयों से हमेशा के लिए छूट जाएगा। घटना के बाद से परिजन व भाई रो-रोकर बेहाल हैं।

पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलटी कार व मौजूद लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें