फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के हत्या में भतीजे ने किया सरेंडर

Sat, 10 Dec 2016 11:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अमावता में वृद्ध चाचा की हत्या के मामले में फरार हत्यारोपी भतीजे ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले गांव अमावता में 16 नवंबर को खेत पर लगे ट्यूबवेल पर सो रहे अमावता निवासी बाबू सिंह का शव कमरे में पड़ा मिला था। किसी से रंजिश न होने पर हत्या का कारण स्पष्ट नही हो रहा था। मृतक के परिवारारिजनोें ने बीते दिन मृतक का ही अपने भतीजे से कहासुनी और विवाद होना बताया था।

इधर भतीजा फरार हो गया। जिस पर मृतक के परिवारीजनों ने मृतक के भतीजे अन्नू सहित चार-पांच लोगों के खिलाफ  कोतवाली अजीतमल में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे थे। लेकिन पुलिस के हत्थे एक भी आरोपी नहीं चढ़ सका। पुलिस के बढ़ते दबाव पर हत्यारोपी अन्नू ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी अन्नू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश  में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें