दिबियापुर। सड़क हादसे में मौसा-भतीजे के घायल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव हंसे का पुरवा निवासी चरन सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर 2025 को वह कंचौसी गए थे। वहां उनकी मुलाकात साढ़ू गिरीश चंद्र और उनके बेटे दुर्वेश कुमार से जय मां काली कालेश्वर मंदिर के पास हुई। तभी बातचीत के दौरान कंचौसी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में चरन सिंह की जांघ और कूल्हे की हड्डी टूट गई, जबकि दुर्वेश के पैर फ्रैक्चर हो गया। वहां मौजूद ग्रामीण दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
चरन सिंह का उपचार कानपुर स्थित निजी अस्पताल व दुर्वेश का ऑपरेशन ग्वालियर में हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)