जल संसाधन मंत्री उमा भारती का पंचनद दौरा शुक्रवार को संभावित है। दौरे को लेकर डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज व अपर एडीएम एके सिंह ने गुरुवार को जनता महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहां उन्होंने परिसर में बने हैलीपैड को देखा। लोक निर्माण विभाग ने निरीक्षण भवन की व्यवस्थाएं परखीं। डीएम व एसपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।