औरैया। महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सहार ब्लाक के गुलरिहा में खाद्य प्रसंस्करण की ओर से तीन दिवसीय जागरुकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यम लगाकर बेरोजगारी दूर करने के तरीके बताए गए।
केंद्र प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत यदि कोई उद्यम लगाता है तो विभाग की ओर से एक लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। उद्यम लगाकर अपने साथ दूसरों की भी बेरोजगारी की समस्या दूर करें। गृह वैज्ञानिक रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ना चाहिए। बैकुंठ नारायण मिश्रा ने खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न उत्पाद की जानकारी दी। संचालन समाजसेवी अनिल राजपूत ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान शिवनाथ गुप्ता ने किया किया। इसमें 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक सहित खाद प्रसंस्करण अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिवनाथ गुप्ता ने किया। इस मौके पर अशोक अवस्थी, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।