फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटा, पिकअप पलटी, महिला की मौत

Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद से आलू लादकर औरैया की ओर आ रही पिकअप टायर फट जाने के पलट गया। अजीतमत के लालपुर के निकट हुए इस हादसे में एक महिला की जान चली गई है। वहीं 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। रविवार की एक पिकअप फिरोजाबाद से आलू व लेबर लेकर कानपुर देहात के दौलतपुर जा रही थी। जैसे ही पिकअप हाइवे रोड कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास पहुंची तभी पिकअप का अगला टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


पिकअप पलटने से उस पर सवार कन्हई लाल (50) पुत्र राम सेवक, लकी (10) पुत्र कमलेश , कमलेश (45) पुत्र बनबारी लाल,  श्रीकान्ती (25) पत्नी उमेश , छोटे (60) पुत्र मैकूलाल , अनोखे (50) , प्रसन्नजीत (20)पुत्र श्रीप्रकाश , जगपाल (8) पुत्र सुरेश ,निशांत (10) पुत्र श्रीप्रकाश , जय सिंह (18) पुत्र कन्हई लाल , रोहित (17) पुत्र ओमप्रकाश , सूरज (17) पुत्र सुंदरलाल , गनई (18)  पुत्र मंगली , भाग्यवती (55) पत्नी राधेश्याम , सूरजमुखी (50) पत्नी गनई , सुशीला (16) पुत्री विश्वनाथ , विश्वनाथ (50) पुत्र रामसहाय   , सुरेश (50) पुत्र बरातीलाल निवासीगण दौलतपुर बारा थाना अकबरपुर कानपुर देहात घायल  हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने सूरजमुखी (50 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानपुर देहात कोतवाली अकबरपुर पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें