फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय दबाव से टूटे अफसर

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम चिचौली का निर्माणाधीन अस्पताल भवन अब स्वास्थ्य विभाग के हवाले हो गया है। शासकीय पत्राें के दबाव से झुके स्वास्थ्य अफसरों ने अधूरे निर्माण के बावजूद ग्राम चिचौली के सौ शैय्या अस्पताल को अपने अधीन कर लिया है। हालांकि हैंडओवर प्रक्रिया से पहले कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस, इटावा की ओर से निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया गया है।  
विज्ञापन


बीते 10 दिसंबर 2015 को ग्राम चिचौली के निर्माणाधीन भवन से सौ शैय्या अस्पमाल की सेवाएं तो संचालित करा दी गईं थी। उक्त भवन से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करा देने के बाद से जिले के स्वास्थ्य अफसरों पर आधा-अधूरा भवन के हैंडओवर को लेकर लगातार दबाव बना रहा था। सीएमओ कार्यालय को पिछले तीन माह से अपर निदेशक स्वास्थ्य से लेकर मुख्य सचिव स्तर के पत्राचार के आगे जिले के स्वास्थ्य अफसरों ने अपने घुटने टेक दिए हैं।

अपर निदेशक स्वास्थ्य से लेकर मुख्य सचिव स्तर की ओर से प्राप्त कराए गए पत्रों के चलते सीएमओ डा. एसबी मिश्रा और अस्पताल अधीक्षक डा. नवीन कुमार मिश्रा ने कार्यदाई संस्था से ग्राम चिचौली का सौ शैय्या अस्पताल भवन के हैंडओवर पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिले के उक्त अफसरों की ओर से हैंडओवर की कार्रवाई उस सूरत में पूरी की गई है जब मानकों के विपरीत बने जिला अस्पताल भवन से सीएमओ दफ्तर के अवर अभियंता और अफसरों से लेकर जिला अस्पताल प्रशासन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने से जारी हैंडओवर संबंधी शासकीय पत्रों के दबाव को टाल रहे थे। जिले के जिम्मेदार अफसरों की ओर से चिचौली के अस्पताल का हस्तांतरण कर लिए जाने से इसका सीधा दुष्प्रभाव यहां आने पाले रोगियों और उनके तीमारदारों के साथ ही अस्पताल स्टाफ पर पड़ना तय माना जा रहा है। कार्यदाई संस्था के इसी अनाड़ीपन के चलते जिला अस्पताल भवन की चाहे ओटी हो अथवा आईसीयू केबिन, यहां तक कि एक्सरे कक्ष की टपकते पानी वाली छत सभी मानक विहीन करार दी जा रहीं हैं।

चिचौली गांव के अस्पताल के भवन की हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ग्राम चिचौली का निर्माणधीन अस्पताल का अभी 20 फीसदी काम अधूरा है।                 राजन खन्ना, अवर अभियंता, सीएएमओ कार्यालय
 
चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल भवन टेकओवर करने की सभी प्रक्रिया पूरी कर लीं गई हैं। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस, इटावा की ओर से अधूरा कार्य जल्द पूरा करने का वादा किया है।
विज्ञापन

डा. एसबी मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें