फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 38

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी17- डिपो बस चालक का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों नोएडा से यहां आए थे। दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में अभी तक 98 संक्रमित सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें से 58 स्वस्थ हो गए हैं, दो की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 38 हैं। उधर, मंगलवार को 130 सैंपलों की रिपोर्ट आई, इसमें से 128 की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं, दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें कस्बा जाना अजीतमल का 30 वर्षीय युवक 19 जून को नोएडा से आया था।
विज्ञापन

दूसरा रोशंगपुर अजीतमल निवासी 29 वर्षीय युवक है, यह 18 जून को नोएडा से आया था। 19 जून को दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि मंगलवार को दो पॉजिटिव व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। ठीक होने वालों में नहर बाजार अछल्दा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध और 42 वर्षीय युवक शामिल हैं। स्वस्थ हुए दोनों व्यक्तियों को उनके घर भेजा गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार को 77 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। अब 216 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें