फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत

Mon, 08 Jun 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव कैंजरी और गपकापुर के बीच डाउन ट्रैक पर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, कुछ ही दूरी पर अमरोहा निवासी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पंजाब के भटिंडा निवासी मन बहादुर पांडेय (42) गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वह बोगी के गेट पर बैठे थे। इसी दौरान झपकी आने के कारण अचानक पटरी पर गिर पड़े, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में सफर कर रहे उनके साथी ने बताया कि मन बहादुर भटिंडा में प्लंबर का काम करता था।
सुबह करीब सात बजे स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

उधर घटना की छानबीन चल रही थी तभी पुलिस को उसी ट्रैक पर करीब 100 मीटर की दूरी पर अमरोहा के अजीबाबाद निवासी सारिक (35) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में उसके भी ट्रेन से गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों शवों की पहचान के बाद परिजन को सूचना दे दी गई है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें