जेवर दोगुना करने का झांसा देकर टप्पेबाज दो महिलाओं
के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने जब तक शोर मचाया तब तक
टप्पेबाज फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा याकूबपुर के ग्राम डमारी
निवासी परशुराम दिवाकर की पुत्री मंजू अपने भाई के साथ याकूबपुर बाजार करने
आई थी। भाई बाजार में खरीददारी करने चला गया।
इसी दौरान दो
टप्पेबाज महिला के पास आए और जेवर दुगुना करने का झांसा दिया। महिला
टप्पेबाजों के झांसे में आ गई और दो गुने होने के चक्कर में उसने झुमकी,
अंगूठी, पायल, पर्स व मोबाइल टप्पेबाजों को थमा दिए। टप्पेबाजों ने महिला
से आंखें बंद करने की बात कही।
जब महिला ने आंखें बंद की तो
रफूचक्कर हो गए। दूसरी घटना कस्बा बेला में हुई। यहां पर जैनपुर्वा निवासी
बिट्टो पत्नी स्व. जिलेदार रसूलाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही
थी। उसी समय एक टप्पेबाज व बाबा महिला के पास आया और भव्षिय की बातें
बताकर झांसा दिया कि तुम्हारा जेवर दोगुना हो जाएगा।
महिला बाबा की
बात मनाते हुए युवक की बाइक में बैठकर घर गई। उसने घर में रखे जेवर उसे
थमा दिए। उसके बाद टप्पेबाज उसे चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने
में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।