बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर ऑटो व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस व राहगीरों ने घायलों को बेला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसा बेला थाना क्षेत्र में पृथ्वीपुर गांव के पास हुआ। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बिधूना की तरफ से जा रही एक कार ने पृथ्वीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठीं कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डमरता पुर्वा निवासी चंद्रावती व इंदरगढ़ के ही ढिपियन गांव निवासी रामबेटी घायल हो गईं।
चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों घायल महिलाओं को पुलिस ने राहगीरों की मदद से बेला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तिर्वा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।