फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को आई 97 सैंपलों की रिपोर्ट में दो महिलाएं पॉजिटिव आई हैं। दोनों बिधूना में 22 जून को पॉजिटिव आए एक व्यक्ति की संपर्क में रहीं हैं।
विज्ञापन

दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीन मरीज स्वस्थ हो गए, उन्हें घर भेजा गया।
जिले में अभी तक 104 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 स्वस्थ हो गए हैं और दो की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 37 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बिधूना तहसील की 22 वर्षीय व 35 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये दोनों महिलाएं 22 जून पॉजिटिव आए एक व्यक्ति की संपर्क में रही हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, शुक्रवार को गूज ततारपुर अयाना का 30 वर्षीय युवक,
विज्ञापन

गाजीपुर बूढ़ादाना भाग्यनगर का 24 वर्षीय युवक व दिवरी लहरापुर सहार का 20 वर्षीय युवक ने कोरोना की बीमारी से जंग जीत ली है। इन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें