फोटो26एयूआरपी 10- पति ओमजी के साथ वर्षा बाजपेई
- फोटो : AURAIYA
मोहल्ला गोविंदनगर में शिक्षिका वर्षा के फंदे पर लटकर जान देने के मामले में सीओ सिटी ने मृतका के बच्चों से पूछताछ की। सीओ के अनुसार बच्चों ने बताया कि गुरुवार की रात सभी लोग लूडो खेल रहे थे।
मम्मी के जीतने पर पापा ने नाराजगी जताई थी। सीओ का यह भी कहना है कि फांसी लगाने के पीछे यह कोई ठोस तथ्य नहीं है। फिर भी बच्चे की बात को जांच में शामिल किया है।
उन्होंने बताया कि वर्षा के घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। इसलिए यह बात प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि महिला ने खुद ही फांसी लगाई है। उधर, वर्षा की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां व झांसी में पुलिस में तैनात भाई कृष्ण कांत तिवारी मौके पर पहुंचे।
बेटी का शव देखकर मां रोते-रोते बेहोश हो गई। वहीं, वर्षा के आठ साल के प्रणव व पांच साल के दो जुड़वा बच्चों राघव व अनवी को देख घटना स्थल पर पहुंचे लोगों की आंखें भी नम थीं।
सीओ सिटी ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।