एरवाकटरा। किशनी रोड स्थित गांव तुर्कपुर यासीन गांव के दो ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण फुंक गए। पिछले 24 घंटे से करीब दो हजार की आबादी आपूर्ति ठप होने से बेहाल है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर जल्द रखवाने की मांग की है।
गांव में सड़क के किनारे चरन सिंह शाक्य के दरवाजे और प्राथमिक विद्यालय के सामने 25 केवी के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। दो दिनों से तापमान बढ़ने से ट्रांसफार्मर हीट हो गए और घरेलू लोड बढ़ने के कारण दोनों सोमवार शाम को फुंक गए। जिससे तुर्कपुर यासीन गांव में रात को अंधेरा छाया हुआ है और गर्मी से लोग बेहाल हैं।
गांव निवासी सुखवीर सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि गांव में लोड अधिक है। जबकि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। जिससे वह अक्सर फुंकते रहते हैं।
अशोक शाक्य, चरन सिंह, मनोज कुमार, रवि कुमार, गुलशन, शौकीन, इदरीश, संतोष, धर्मेंद्र सेंगर, मुकुट सिंह, छोटे, बीपी जाटव, अशोक कुमार, राजपाल शाक्य आदि ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की मांग की है। इस संबंध में शिकायत पर केंद्र के अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदल जाने की बात कही।