फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते दो चोर दबोचे, दो मौके से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा गांव में बुधवार की रात एक घर में चोरी के इरादे से घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। वहीं, दो मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है ।
विज्ञापन

बरीपुरा गांव में पिछले सप्ताह दो घरों से चोरों ने नकदी व लाखों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए थे। इस घटना के बाद से बरीपुरा गांव के लोगों ने रात में जाग कर अपने घरों की रखवाली करना शुरू कर दिया। बुधवार को चार चोर गांव के सौरभ चौहान के घर में चोरी करने के इरादे से घुसे। चोरों के घर में घुसने की आहट मिलते ही सौरभ ने शोर मचा दिया।
इस पर ग्रामीण दौड़े और दो चोरों को बाइक समेत दबोच लिया। वहीं, दो अंधेरा का फायदा उठा कर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अरविंद दुबे व नशू तिवारी उर्फ निशांत बताया।
विज्ञापन

दोनों अजीतमल थानाक्षेत्र के सबलपुर के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए चोरों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें