फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी मिलीं दो किशोरियां

Wed, 21 Sep 2016 12:21 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग दो जगहों पर दो किशोरियों के शव फांसी पर लटके मिले। दोनों की मामलों में घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली घटना बिधूना थानाक्षेत्र के ग्राम नगला तुला में हुई। गांव निवासी अंजली (15) पुत्री रामविलास का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  समाचार लिखे जाने तक किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था। कोतवाल विक्रमाजीत का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

वहीं सहायल थानाक्षेत्र के गांव दिवरी में मंगलवार दोपहर एक किशोेरी की शव कमरे में फांसी पर झूलता मिला। दिवरी निवासी मो. यासीन अपने तीन पुत्रों के साथ दिल्ली में सिलाई का काम करता है। दो दिन पहले यासीन का बड़ा लड़का मुवीन घर आया था। घर में उसकी बहन उजाला (15) और मां रहती है। दोपहर को कहीं से घर लौटा तो कमरे में उजाला का शव फांसी पर झूलता मिला। उसने चिल्लाना शुरु किया तो आस पड़ोस के लोग भी दौड़े। सूचना पर सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नही हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना दिल्ली में रह रहे मृतका के पिता को दे दी गई। सहायल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें