फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रा समेत दो किशोरियां लापता

Sat, 20 Dec 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दो किशोरियां लापता हो गईं। इनमें एक हाईस्कूल की छात्रा है, वह स्कूल जाते समय लापता हो गई। वहीं दूसरी किशोरी अपनी बुआ के घर शादी में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश में जुट गई है। शनिवार को दोनों मामले दर्ज किए गए। कन्नौज थाना ठठिया के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 28 नवंबर को दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर शादी में शामिल होने गई थी। वहां 29 नवंबर को बुआ के गांव निवासी मंजीत उसे ले गया।
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। 10 दिसंबर को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। शाम को वह घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन




इसी बीच पिता को जानकारी मिली कि कस्बा अछल्दा स्थित रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला दूर का रिश्तेदार गोविंद उसे ले गया। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। छात्रा समेत किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें