फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, साढ़े तीन घंटे बाद मिले शव

विज्ञापन
फोटो-39-घटनास्थल पर मौजूद डीएम, एसपी व विधायक। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर (मजरा नगला टीका) में बृहस्पतिवार दोपहर सेंगुर नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर दोनों के शव बरामद किए। हादसे से दोनों के परिजन में चीख-पुकार मच गई। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगला टीका निवासी भुवनेश का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु और उसका रिश्तेदार भाई औरैया के बदनपुर निवासी 15 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश दोपहर में घर से बिना बताए निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब परिजन ने तलाश शुरू की तो नदी किनारे उनके कपड़े बरामद हुए। कपड़े देखते ही अनहोनी की आशंका से परिजन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद गोताखोरों को दोनों किशोरों के शव घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर मिल गए। बच्चों के शव देखकर दोनों परिजनों के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि निचली गंग नहर का पानी छोड़े जाने के कारण सेंगुर नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बहाव काफी तेज था। परिजन के अनुसार दोनों किशोर पिछले दो दिनों से नहाने की जिद कर रहे थे लेकिन उन्हें मना किया था। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिषेक भारती, विधायक प्रदीप यादव और एसडीएम निखिल राजपूत मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिजन को ढाढ़स बंधाया और आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

फोटो-39-घटनास्थल पर मौजूद डीएम, एसपी व विधायक। संवाद

फोटो-39-घटनास्थल पर मौजूद डीएम, एसपी व विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें