फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टेट मास्टर चैंपियनशिप में दो शिक्षकों ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लखनऊ में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर चैंपियनशिप में जनपद औरैया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिले के डायट प्रवक्ता ने रजत पदक और एक पूर्व व्यायाम शिक्षक ने कांस्य पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अर्हता प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अजीतमल के प्रवक्ता और जिला ओलंपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष दीन मुहम्मद ने 110 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में, जिले के पूर्व व्यायाम शिक्षक हरीभूषण सिंह चौहान ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरीभूषण सिंह चौहान को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें