फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। थाना पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 10 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बिना नंबर की बाइक व एक एप्पल फोन जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पटना नहर पुल से गांव मझ पुरवा की ओर जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल सिंह और प्रियांशु के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम सिथरा रामपुर में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से बरामद बाइक को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। आरोपी गांजा कहां से लाए थे इसकी जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें