बिधूना। किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों व उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तीन दिन पहले किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था।
इस मामले में किशोरी के पिता ने परिवार के ही एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाने व उसके भाई, पिता और मां पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। किशाेरी कक्षा 11 की छात्रा थी।
कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी का शव 10 जुलाई रात फंदे से लटका मिला था। इस दौरान परिजन ने हंगामा करते हुए किशोरी के पिता ने परिवार के लोगों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का शव लटकाने का आरोप लगाया। था।
पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत किया। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।