अछल्दा। आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं आग की लपटों व चिंगारी से आसपास के दो घरों के छप्परों में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दयाराम निवासी वेद प्रकाश के घर में दोपहर करीब ढाई बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। आग लगने से घर में रखा अनाज सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से उठी चिंगारी से पड़ोस में रहने वाले सिपाही बेचेलाल व राजाबाबू के घर के बाहर पड़े छप्परों में भी आग लग गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं वेद प्रकाश ने थाना में नामजद पर घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संत प्रकाश ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।