एरवाकटरा। गांव रानीपुर दत्त में सहेली के घर आई छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। छात्रा के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। वहीं, सहेली के परिजनों ने छात्रा की मौत करंट की चपेट में आने से होने की बात कही थी। घटना बीते 31 अगस्त की है।
रानीपुर दत्त निवासी राजीव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी आनंद कुमार, बीनू और हिमांशु ने 31 अगस्त 2024 को अपने घर उसकी भतीजी वर्षा को बुलाया और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।