फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चंदे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गांव पुर्वा पसी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल डालने को लेकर चंदा एकत्र करने के दौरान सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा पसी निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल खत्म होने पर कनेक्शन धारकों से तेल डालने के चंदा एकत्र करने की बात कह रहे थे। तभी गांव के शिव सिंह, पप्पू उर्फ सतेन्द्र व आशीष ने आकर गाली गलौज की।
मना करने पर आशीष अपने घर से धारदार हथियार लेकर आया और सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर बचाने आई पूनम पर को भी पीटा। जिससे पूनम के चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की तहरीर मिली उसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें