फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर की मंडी समिति में बनाए गए लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सोमवार को जायजा लिया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को जांचते हुए रही बची कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने इस दौरान तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। लोकसभा चुनाव 2024 को निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल की सुरक्षा जांची।



सीसीटीवी कैमरे, लाइट, ईवीएम, वीवीपैट मशीन के रख-रखाव और मॉनीटरिंग की व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। जो भी कमियां पाई गई उसे दुरूस्त कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें