जिले में महिला समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। महिला शहर के बनारसीदास मोहल्ले की रहने वाली है।
युवक सहार ब्लॉक के इकघरा निवासी है। महिला सूरत और दूसरा व्यक्ति अहमदाबाद से औरैया आया था। दोनों को 17 मई को निगरानी में लेकर रंग महल क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
18 मई को इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर दोनों को कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल में भेजा जा रहा है।
जिले में 25 संक्रमित मरीजों में अब तक 17 ठीक हो चुके हैं। इन दोनों को मिलाकर अब आठ एक्टिव केस हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी महिला सूरत में अपने पति के साथ रहती थी। पति सुरक्षा गार्ड के पद पर था। इसको 17 मई को पति की मौत के बाद क्वारंटीन किया गया था।
18 को इसका सैंपल जांच के लिए भेजा था, जिसमें यह पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह अपने निजी साधनों से अनंतराम टोल प्लाजा पहुंचे अहमदाबाद के प्रवासी व सहार ब्लॉक के इकघरा के रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन दोनों को कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल में भेजा जा रहा है।
----------
तिर्वा कन्नौज में भर्ती मुकुटपुर गांव के निवासी दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर शुक्रवार को लौटे हैं।
तिर्वा अस्पताल प्रशासन ने दोनों को फूल देकर विदा किया। एंबुलेंस ने इन्हें इनके गांव मुकुटपुर भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तिर्वा में एक्टिव मरीज चार, जसवंतनगर में दो और कानपुर गजनेर में दो कुल मिलाकर औरैया के आठ एक्टिव केस हैं। यह सभी प्रवासी मजदूर हैं।