फोटो 02एयूआरपी10- दिबियापुर जाने वाले एक यात्री के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराते चालक व परिचालक
- फोटो : AURAIYA
अनलॉक वन के तहत चलीं रोडवेज की बसों में दो दिनों में 913 सवारियों ने यात्रा की। इसमें सबसे अधिक नोएडा-दिल्ली रुट पर सवारियां देखने को मिलीं।
औरैया डिपो में 73 बसें हैं और इन बसों को विभिन्न रूटों पर संचालित करने के लिए डिपो के पास 183 चालक और 180 परिचालक हैं। इन दो दिनों में 18 बसों में 913 सवारियों ने सफर किया।
इन सवारियों को मात्र एक लाख 60 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सबसे अधिक सवारियां दिल्ली, नोएडा रूट पर मिली। हालांकि सवारियों को देखते हुए सभी रूटों पर बसें संचालित की गईं।
बताया कि कानपुर, लखनऊ के लिए दो-दो, कन्नौज, उरई, झांसी के लिए दो-दो और दिल्ली, नोएडा, आगरा लंबे रूटों पर तीन बसों को संचालित किया गया।
एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि यात्रियों को देखते हुए सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी रूटों पर बसें विधिवत संचालित हो रहीं हैं।