फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तांगा की टक्कर से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत (लीड)

Sun, 24 Dec 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा/असोहा। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर कुशालखेड़ा गांव के पास घोड़ा बिदक गया और सड़क पर इधर-उधर भागने लगा। चपेट में आकर बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों निर्माणाधीन अचलगंज-बदरका मार्ग पर काम करके लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना बंथरा के गांव नानामऊ निवासी पुत्तन (35) पुत्र दुर्गा, गांव के ही जीतेंद्र कुमार (36) पुत्र फेकू और चचेरे भाई विनोद के साथ निर्माणाधीन अचलगंज-बदरका मार्ग पर मजदूरी कर रहे हैं। शनिवार देर शाम पुत्तन और जीतेंद्र एक बाइक से और विनोद दूसरी बाइक से घर जा रहे थे।
पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर कुसाल खेड़ा गांव के पास करीब सात बजे पहुंचे थे तभी जा रहा तांगा का घोड़ा अचानक बिदक गया और सड़क पर भागने लगा। इससे तांगा बाइक में टकरा गया इससे पुत्तन उसके साथ बैठा जितेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर रहे विनोद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। साथ रहे विनोद ने बताया कि मृतक पुत्तन तीन भाइयों से सबसे छोटा था। उसकी पत्नी और एक बच्चा है। वहीं जितेंद्र भी दो भाईयों में छोटा है। उसकी पत्नी रूबी और दो बेटी हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। असोहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें