फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधिवक्ताओं ने सांसद से की तहसीलदार की शिकायत

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। तहसीलदार द्वारा बड़ी संख्या में निर्णीत किए मुकदमों को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने सांसद से शिकायत की है। उन्होंने तहसीलदार पर दुर्व्यवहार व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप
विज्ञापन

बीघापुर तहसील में पोस्टिंग होने के बाद तहसीलदार अरसला नाज द्वारा वर्षों से लंबित चल रहे वादों को बड़ी संख्या में निर्णीत कर रिकार्ड बनाया गया है। हालांकि तहसीलदार की कार्य प्रणाली यहां के अधिवक्ताओं को रास नहीं आई।
शनिवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल तहसील बीघापुर उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सांसद डाॅ. हरि साक्षी महराज से मिला। कार्यशैली में परिवर्तन न लाने पर तहसीलदार का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं तहसीलदार अरसला नाज ने बताया कि शासन के निर्देश पर लंबित मुकदमों का निस्तारण करने का प्रयास किया है। यह कदम वादकारियों के हित में हैं। अगर कोई व्यक्ति निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो उसे अपील का अधिकार है। उन्होंने बताया कि यदि अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के कार्य दिवस में प्रस्ताव दिया जाता है तो ऐसी दशा में वादकारी अपने मुकदमे की स्वयं पैरवी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें