फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेकाबू कार पानी भरे खड्ड में गिरने से दो घायल

Sun, 25 Jan 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26- हादसे में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
बेला। कानपुर रोड स्थित गांव मल्होसी मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। किसी तरह कार की खिड़की खोलकर घायल बाहर निकले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित मंगलपुर के कस्बा झींझक के मोहल्ला भोलानगर निवासी हिमांशु गुप्ता (32) रविवार दोपहर करीब चार बजे अपने साथी अखिल गुप्ता (35) के साथ गांव बेला की तरफ कार से जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड स्थित गांव मल्होसी मोड़ से पहले मोड पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में जा गिरी। कार फंसे दोनों युवक किसी तरह खिड़की खोलकर बाहर निकले। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
दोनों को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।

फोटो-26- हादसे में घायल युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें