चोरी की घटना के बाद खुले बक्से दिखाती घर की महिला।
- फोटो : amarujala
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गुनोली के बड़ी मड़ईया गांव में मंगलवार देर रात चोर एक मकान से ढाई लाख के जेवर नगदी ले गए। इसके बाद चोरों ने दूसरे मकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी का हैंडल टूटने पर मोबाइल और मटरमाला ही ले जा सके।
गांव निवासी किसान शिवनाथ सिंह के घर में देर रात छत में लगा जाल खोलकर चोर अंदर घुस गए। कमरोें में रखे बक्से खोलकर उसमें रखे 60 हजार रुपये और करीब एक लाख 90 हजार के जेवर ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही शिशुपाल सिंह के घर में घुसे और कमरे में रखी तिजोरी खोलने लगे। तिजोरी का हैंडल टूटने पर वह खुल नहीं सकी। इसपर चोर एक मोबाइल और मटरमाला ही ले गए। बुधवार सुबह दोनोें परिवारों को चोरी की जानकारी हुई। शिवनाथ ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही 60 हजार रुपये की भैंस बेची थी। रुपये घर पर ही रखे थे, जिसे चोर ले गए। थाने के एसआई शंभूनाथ ने मौके पर जाकर घटना की जांच की। दोनों ही पीड़ितों ने तहरीर दी है।