फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर दो घंटे जाम, फंसे वाहन

Wed, 23 Jul 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रेेलवे क्रॉसिंग पर लगी वाहनों की कतारें। - फोटो : :शहर के एक कोल्ड स्टोर में पसरे आलू।
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग बुधवार दोपहर को दो घंटे तक बंद रही। क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे राहगीर दो घंटे जाम में फंस कर परेशान रहे।
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोग परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई थी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस व समर स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ियों को भी निकाला गया। तब कहीं जाकर क्राॅसिंग को खोला गया।
इस दौरान क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक व दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बनी रही। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें