फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गली में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Sun, 04 Jan 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8-घायलों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। गांव सलेमपुर में सुबह गली में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों में लाठियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। वहां गंभीर हालत में एक को सैफई और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गली में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से सात घायल हो गए।
पुलिस एक पक्ष से घायल प्रदीप सक्सेना, संतोष सक्सेना, लवकुश सक्सेना और गोविंद सक्सेना और दूसरे पक्ष से शिवपाल तोमर, सोहन तोमर और नितेंद्र को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने प्रदीप सक्सेना को गंभीर हालत में सैफई और नितेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें