फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छप्पर में लगी आग से भैंस को बचाने गई महिला झुलसी

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। ढिपारा गांव में घर के बाहर छप्पर में अचानक आग लग गई। वहां बंधी भैंस को बचाने में एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

आगे से छप्पर के नीचे रखा अनाज जल गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी है।
थाना क्षेत्र के गांव ढिपारा निवासी शिव सिंह के घर के बाहर छप्पर में शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग देख उनकी पत्नी सरिता भैंस खोलने पहुंची। इस दौरान वह आग की चपेट में आने से झुलस गई। सरिता ने बताया की वह घर में अकेली रहती हैं, पति बाहर नौकरी करते हैं। छप्पर में दो बोरी राई व गेहूं रखा था।
विज्ञापन

उधर, प्रधान की सूचना पर डॉक्टर, लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक डॉ. पंकज ने आग से झुलसी भैंस का उपचार किया। वहीं, झुलसी सरिता को परिजन बेला सीएचसी ले गए। लेखपाल ने मामले की रिपोर्ट बिधूना तहसील भेज दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें