औरैया। नगर पंचायत फफूंद के वार्ड संख्या नौ तिवारियान में रिक्त सभासद की सीट पर उप निर्वाचन को लेकर अंतिम दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। अब इनके प्रपत्रों की जांच होगी। 13 अक्तूबर को मतदान होगा।
नगर पंचायत फफूंद के वार्ड संख्या-9 तिवारियान में सदस्य पद अनारक्षित श्रेणी का है, जो वर्तमान में रिक्त है। इस रिक्त पद पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जा रही हैं। 24 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने का प्रावधान था। ऐसे में मोहल्ला तिवारियान निवासी राजेश अभिषेक की ओर से सदर तहसील में नामांकन किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को नाम वापसी का अवसर दिया जाएगा। 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 13 अक्तूबर को मतदान होगा। सदर एसडीएम ब्रह्मानंद ने बताया कि सभासद पद के लिए दो आवेदन आए हैं। शुक्रवार को इनकी जांच की जाएगी।