फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद जुड़ेगी आनेपुर बिजली लाइन

Tue, 26 Apr 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Electricity
विज्ञापन
देवकली स्थित 132 केवी बिजली उप संस्थान में एलटॉम कंपनी के इंजीनियरों की जांच में देरी से आनेपुर बिजली लाइन को जोड़ने का काम दो दिन के लिए टल गया है। देवकली केंद्र पर चल रही तैयारियों को लेकर सोमवार शाम एक्सईएन और जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें केंद्र का ब्रेकर तैयार नहीं मिला। वहीं अधिकारियों के मुताबिक उनकी लाइन पूरी तरह से तैयार है। अब ट्रांसमीशन विभाग की ओर से ही मामला लटका है।
विज्ञापन


132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान से आनेपुर बिजली केंद्र को जोड़े जाने में अभी समस्याएं आ रही हैं। पहले उप संस्थान पर इंजीनियरों के न आने से जांच न हो पाने के कारण मामला लटका हुआ था। अब जब इंजीनियर आ गए तो अभी उक्त केंद्र से संबंधित ब्रेकर ही तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में आनेपुर बिजली केंद्र को जुड़ने में अभी बुधवार तक का समय लगने की संभावना है। वहीं केंद्र के जुड़ने में हो रही देरी को लेकर सोमवार शाम एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन पंकज शर्मा, जेई शशीकांत मौर्या ने देवकली बिजली उप संस्थान पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान एक्सईएन पंकज शर्मा ने बताया कि अभी भगौतीपुर सरैंया बिजली केंद्र से संबंधित ब्रेकर शुरू हो पाया है। लेकिन उस केंद्र की 33 केवीए की लाइन अभी पूरी तरह से नहीं खींची जा सकी है। जबकि आनेपुर बिजली केंद्र से औरैया देवकली बिजली केंद्र तक बनाई गई 33 केवीए की लाइन पूरी तरह से तैयार है। लेकिन देवकली बिजली केंद्र पर उससे संबंधित ब्रेकर न तैयार हो पाने से अभी मामला लटका हुआ है। ऐसे में ट्रांसमीशन विभाग के अधिकारी जितनी जल्दी काम खत्म लेंगे हम उतनी जल्दी लाइन जोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें