बरौर। कस्बा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को अलग-अलग समय पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व विधायक विनोद कटियार और सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु सहित बसपा के जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और हौसला बढ़ाया। पहला मैच शाहजहांपुर की टीम ने जीता।
पहला मैच मीनापुर और शाहजहांपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें जिसमें शाहजहांपुर टीम विजेता रही। इसके बाद उन्नाव और नवीपुर टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें उन्नाव की टीम जीती। तीसरा मैच सैदलीपुर ए और मीनापुर ए टीम के बीच खेला गया। जिसमें सैदलीपुर ए टीम विजेता हुई। चौथा मैच मदनपुर और वानरेश्वर बरौर टीम के बीच खेला गया। जिसमें वानरेश्वर बरौर की टीम जीती। पांचवां मैच गोएरा मुगली टीम और कांधी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोएरा मुगली टीम ने जीत हासिल की।
छठवां मैच मकनपुर और पटेल बी टीम के बीच हुआ। जिसमें पटेल बी टीम ने जीत हासिल की। सातवां मैच लहर कनार और अनवां टीम के बीच हुआ। जिसमें लहर कनार की टीम जीती। आठवां मैच टाइटन ए और पुखरायां टीम के बीच खेला गया। जिसमें टाइटन ए टीम ने मैच जीता। आसिम खान एडवोकेट, उमेश सचान, आयोजक सालिद सिद्दीकी, अमरनाथ सचान, डाॅ. सोनेलाल सचान, संतोष सचान, डॉ. जनमेजय सचान और कमेंटेटर नागेश, नृपेंद्र सचान, जेडी सचान रहे। संचालन निशांत सचान, राजनारायण ने किया। रेफरी रीतेश सचान, अर्पित सचान, रघुवीर उपाध्याय, अभिषेक रहे। स्कोरर टोनी कश्यप, अभिषेक रहे। व्यवस्थापक बाबू, दीपक, आकिब, फैजान, जीशान, तालिब, अनवार, आसिफ सहित अन्य लोग रहे।