पति-पत्नी के बीच सुलह करवातीं महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
महिला थाना में रविवार को ऐच्छिक दिवस पर दो जोड़ों ने गिले शिकवे दूर किए। इन्होंने दोबारा साथ जीने मरने की कसम ली। यहां कुल 18 मामलों की सुनवाई होनी थी। चार मामलों की फाइलें न्यायालय के माध्यम से निस्तारित कराए जाने की बात कहने पर बंद कर दी गईं। बाकी मामलाें में आगे की तारीख दी गई।
महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने सालों से अलग रह रहे दंपत्तियों के बीच वार्ता के माध्यम से गिले शिकवे दूर कराने का काम किया। रहीसुद्दीन पुत्री नसरुद्दीन निवासी ग्राम इस्लाम नगर, बाबरपुर, अजीतमल व सलीम पुत्र फहीम निवासी ग्राम रसूलपुर जिला फिरोजाबाद तथा निशा बानो पुत्री रहीश अली निवासी ग्राम रठगांव बिधूना, औरैया व शाकिर अली पुत्र रुक्कम अली निवासी शहबाजपुर औरैया के बीच सुलह हुई।
दोनों जोड़ों ने फिर से साथ जीने-मरने का प्रण लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि कुल 18 फाइलों को सुनवाई के लिए लगाया गया था। चार फरियादियों ने कोर्ट के माध्यम से निर्णय कराने की सहमति जताई। इन चार फाइलों को बंद कर दिया गया। बाकी 13 फाइलों में अगले रविवार की तारीख लगा दी गई है। इस मौके पर सीमा सिंह के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।