फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजाम बदला तो लटकी लोहिया आवास की किस्त

Sat, 15 Apr 2017 11:57 PM IST
औरैया
विज्ञापन
काफी खूबसूरत है नवजोत सिद्धू का घर
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में सत्र 2016-17 में 605 लोहिया आवास के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया था। तत्कालीन सपा सरकार ने मार्च माह में 319 एससी व सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दी थी।
विज्ञापन


286 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी होने से पहले ही आचार संहिता लागू हो गई। इससे इन्हें किस्त जारी नहीं हो पाई। सरकार बदलने के बाद आवासों के अधूरे होने की आशंकाओं से लाभार्थी परेशान हैं।

जिले के सातों ब्लाकों में सत्र 2016-17 के लिए 605 लोहिया आवास के लाभार्थियों का चयन किया गया था। इन्हें प्रथम किस्त जारी कर दी गई थी।   319 लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त की धनराशि भी हस्तांतरित करवा दी गई थी।
विज्ञापन


दूसरी किस्त के शेष 286 एससी व सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को  चुनाव आचार संहिता के चलते किस्त जारी नहीं हो पाई। नई सरकार ने अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। इससे लाभार्थी परेशान हैं।

योजना से मिलने वाली धनराशि
कुल धनराशि दो लाख 75 हजार रुपये प्रति लाभार्थी
सोलर लाइट का हिस्सा 30 हजार रुपये
शौचालय का हिस्सा 12 हजार रुपये
मनरेगा में 90 दिन काम की मजदूरी का भुगतान 174 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 15 हजार 660 रुपये


शासन की ओर से योजना में शेष बचे 286 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि अभी जारी नहीं की गई है। धनराशि मिलेगी तो लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

                        जीपी गौतम
                    परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें