बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात घने कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां धान लदे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार दो कार पीछे से घुस गईं। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 273 के पास पास हुआ। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। थाना पुलिस और यूपीडा कर्मचारी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में शामिल झांसी निवासी नयन गुप्ता, शिफा, फिजा, इनायत खान और प्रियंका वर्मा दो अलग-अलग कारों में सवार थे। वे सोमवार देर रात घर जा रहे थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घने कोहरे के कारण वाहन आपस में टकरा गए थे। कार सवारों को मामूली चोटें आईं थीं। उपचार के बाद उन्हें डॉक्टर ने घर भेज दिया।