फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मृत गाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

Tue, 26 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार की रात सदर कोतवाली गांव चिरुहुली और अजनपुर गेट के बीच एक वाहन ने गाय को टक्कर मार दी, इससे गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर अंधेरा होने के कारण हाईवे पर पड़ी मृत गाय से पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। घायलों की पहचान कानपुर देहात स्थित थाना गजनेर क्षेत्र के गांव बैथाना निवासी सनी (27) व जयपाल (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

दोनों पर मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल ले गई। बाद में पुलिस ने मृत गाय को हाईवे से हटाया और गड्ढा खुदवाया दफना दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। हाईवे पर पड़ी मृत गाय के कारण हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें