फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधेड़ की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े राजकुमार व रामाधार। - फोटो : पुलिस हिरासत में खड़े राजकुमार व रामाधार।
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के सोनासी गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर सतीश चंद्र ने शुक्रवार तड़के गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खड़े शहतूत के पेड़ की डाल पर गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ममता ने गांव निवासी गीतम कठेरिया सहित तीन लोगों के खिलाफ धमकाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। वहीं, तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एक नवंबर को मृतक सतीश की 17 वर्षीय पुत्री रोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका गांव के ही पारिवारिक चचेरे भाई पंकज के साथ प्रेम प्रसंग था। रोली की शादी में पंकज रोड़ा बना था। ऐसे में रोली ने फंदा लगा लिया था। इसके बाद रोली के पिता सतीश ने पंकज के खिलाफ धमकाने व बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की सुलह करने के लिए पंकज के पिता रामाधार, राजकुमार व गीतम दबाव बना रहे थे। गुरुवार रात भी आरोपियों ने सतीश को समझौते के लिए धमकाया था।
इसके बाद सतीश ने आत्महत्या कर ली। मृतक सतीश की पत्नी ममता ने गीतम कठेरिया सहित पंकज के पिता रामाधार एवं उसके चचेरे भाई राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने दाह संस्कार से पहले गीतम कठेरिया व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पंजीकृत मुकदमे में आरोपी राजकुमार व रामाधार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें