मुरादगंज। जगतपुर गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। ढाई लाख कीमत का सामान और जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार बाहर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर निवासी रामकिशोर उनके भाई रामरतन और मनोज कुमार कुछ दिन के लिए घर बंद कर दिल्ली किसी काम से गए हुए थे। इस बीच बुधवार रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। कमरों के ताले काटकर अंदर रखे जेवरात और कीमती सामान सहित करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने मकान को खुला देखा तो उन्हें सूचना दी।
गुरुवार देर रात घर पहुंचने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मुरादगंज चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से घटना की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।