फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतदान में पिस्टल लहराने वाले फौजी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना पुलिस व एसओजी पुलिस ने बुधवार सुबह कस्बे के नहर विभाग की खंडहर कोठी के पास घसारा रोड पर 25-25 हजार के इनामी दो वारंटियों को धर दबोचा। आरोपियोंं पर जहां पूर्व के एक मामले में वारंट व इनाम घोषित था। वहीं मतदान के दौरान भी पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में फौजी धर्मेंद्र यादव व कौशल किशोर यादव निवासी नगला भगत शामिल रहे। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पानी की टंकी बनवाने के विवाद को लेकर गांव उमरैन निवासी केशव कौशल गुप्ता के साथ गांव रामपुर वैश्य में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। इसके लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया। 13 मई को चुनाव के दिन दोनों आरोपियों ने प्राथमिक विद्यालय बीसरमऊ में अपने साथियों के साथ मतदाताओं तथा अपने विपक्षियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जनता को भयभीत करन के उद्देश्य से पिस्टल भी हवा में लहरायी। इसके बाद पुलिस ने फिर से मुकदमा पंजीकृत किया। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही थी। जिसमें थाना अछल्दा पुलिस व एसओजी टीम को बुधवार सुबह सफलता हाथ लगी। दोनों आरोपियों को कस्बा के नहर विभाग की खंडहर कोठी के सामने से पकड़ लिया गया। क्राइम निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें