फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपाल निलंबित, कई अफसरों को नोटिस

Tue, 05 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के साथ-साथ डीएम के तेवर भी लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों पर तल्ख हो गए हैं। यह नजारा मंगलवार को अजीमतमल तहसील में हुए तहसील दिवस में दिखा। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव  ने लापरवाही पर अजीतमल तहसील के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है जबकि कई अफसरों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में सूखे से पीड़ित किसानों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। ये लापरवाही देखकर डीएम ने लेखपालों पर यह कार्रवाई की।

अजीतमल तहसील के ग्राम हजरतपुर व जगन्नाथपुर तथा ग्राम तैवरलालपुर व भीेखेपुर के किसानों ने लेखपाल पर गलत सर्वे रिपोर्ट पेश करना और चेक न बांटने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है।

डीएम ने लेखपाल सुघर सिंह व शिवसागर को निलंबित कर दिया जबकि  पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय को गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी की है। वही डीपीआरओ तथा एई (विद्युत) को दो-दो शिकायतें लंबित रखने पर नोटिस दी है।
विज्ञापन


उपकेंद्र अजीतमल के जेई राजवीर को बिजली से जुड़ी कई शिकायतें आने पर नोटिस दी गई है।  तहसील दिवस में अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर के लोगों ने सामूहिक रूप से शिकायत की है कि मोहल्ले में जल आपूर्ति सही समय पर नही होती है।

ऐसी गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसी क्रम में श्रीमती सरिता पत्नी स्व. सत्यवीर निवासी पुर्वादान सहाय थाना बेेला जिला औरैया ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि गलत तरीके से नामित बनकर बीमा की 11 लाख रुपये की राशि हड़प ली है जिसके चलते वह और उसके तीन बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
 
बिरूहूनी के लाल बहादुर पुत्र नगू ने प्रार्थना पत्र में कहा कि वह नेत्रहीन है। फिर भी उसकी विकलांग पेंशन नहीं बन रही है। एसपी मनोज तिवारी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय तहसील दिवस में कुल 148 शिकायतें आई जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी अजीतमल यूपी सिंह, उपजिलाधिकारी बृजपालसिंह तहसीलदार देवेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लक्षाकार, आंगनबाड़ी से कुमारी छाया आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।

गर्मी के तीखे तेवर से मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर सदर तहसील सभाकक्ष में फरियादियों की संख्या काफी कम रही।  तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए स्लिप लेने में परेशानी हुई।        
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें