अजीतमल। तहसील बार एसोसिएशन में गुटबाजी उभर कर सामने आ गई है। यहां नई कार्यकारिणी गठित होने के बावजूद पुरानी कार्यकारिणी सक्रिय है।
तर्क है कि उनका अभी कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार को पुराने गुट ने संगठन के चार अधिवक्ताओं को निष्कासित करने का पत्र जारी किया। वहीं, नई कार्यकारिणी द्वारा भी दो अधिवक्ताओं को निष्कासित कर दिया गया। यह पत्र शेष नारायण सक्सेना व पंकज कुमार चतुर्वेदी द्वारा जारी किया गया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना की ओर से जारी पत्र में कहा कि आपातकालीन बैठक बुलाकर उसमें सहमति से निर्णय लिया गया कि संगठन के हितों के विरोध काम करने वाले अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ, अरविंद सिंह सेंगर, गौरव त्रिपाठी, अनुज सागर को निष्कासित किया गया। सूचना की प्रति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व संबंधित विभागों को भेजी जा रही है।
शेषनारायण ने बताया कि अभी कार्यकारिणी का तीन माह का कार्यकाल बाकी है। चुनाव फर्जी तरीके से कराए गए हैं। वहीं, बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की आपात बैठक में अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने अधिवक्ता शेष नारायण सक्सेना व पंकज कुमार चतुर्वेदी को तीन वर्ष के लिए सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
दोनों पर संगठन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। कार्यकारिणी ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव की प्रति बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजने की जानकारी दी।
गौरव त्रिपाठी ने कहा कि एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की तिथि घोषित दी थी। नामांकन के लिए आवेदन किया था। दूसरा पर्चा न आने से कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई। मंगलवार को नई कार्य कारिणी का सम्मान समारोह किया।
शेष नारायण सक्सेना द्वारा जारी पत्र।स्रोत:पदाधिकारी- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।