तिलकपुर गांव में ठप पड़ा नलकूप।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गढ़ा मानिक चंद्र गांव के पास तिलकपुर में लगा नलकूप 15 सालों से ठप पड़ा है। किसानों के कई बार शिकायत करने के बावजूद नलकूप को ठीक नहीं किया गया। इससे किसान सेंगुर नदी के पानी के सहारे खेती करने के लिए मजबूर हैं।
गढ़ा मानिकचंद्र गांव के पास तिलकपुर में लगा 133 नंबर नलकूप 15 सालों से ठप पड़ा है। किसानों ने अफसरों को कई बार यह समस्या बताई। इनकी सुनवाई नहीं हुई। किसान सेंगुर नदी के पानी से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। सेंगुर नदी में पानी कम होने से फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
किसानों को उत्पादन नहीं मिल पाता है। किसान वीरेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, बांके लाल, रिंकू पाल आदि ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। नलकूप ठीक नहीं किया गया। इससे इलाके के किसान परेशान हैं। किसानों ने डीएम से नलकूप को शुरू कराने की मांग की है।