फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, मौत

Wed, 10 Aug 2016 12:19 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दुर्घटना करने वाला ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी रोड पर ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर लदे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चचेरे भाई सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक का पिछला पहिया दोनों को रौंदते हुए निकल गया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ को आता देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना एरवाक टरा क्षेत्र के गांव करमूपुर निवासी सत्यवीर सिंह (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई कौशलेंद्र प्रताप (26) पुत्र शिवनाथ सिंह के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से बिधूना जा रहे थे। वह किशनी रोड पर पहुंचे थे तभी पीछे से ट्रैक्टर लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया दोनों भाइयों को सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। लोगों का आता देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, मगर पुलिस किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हादसा देख कांप गए लोग
हादसा देखकर लोग कांप गए। ट्रक का पहिया दोनों भाइयों के सिर से जैसे ही निकला लोग सन्न रह गए। लोगों का कहना है कि अगर चालक टक्कर के बाद ही ब्रेक लगा देता तो शायद दोनों भाइयों की मौत नहीं होती।

मृतक परिजनों को आर्थिक मदद
डीएम के स्टेनो राजकुमार ने बताया कि किशनी रोड पर हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। उनको यह मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें