फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 10 Aug 2016 12:17 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बिखरा हुआ सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ढिकियापुर गांव में सोमवार रात पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने जांच की बात कहकर दरवाजा खुलवाया और गृहस्वामिनी को तमंचा लगाकर नगदी व जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए, इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


ढिकियापुर निवासी हुकुम सिंह बाथम अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर में उनकी पत्नी उर्मिला अकेली थी। रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। उर्मिला ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुलिस वाले हैं, कुछ बात करनी है। इस पर उसने गेट खोल दिया। इसके बाद करीब आधा दर्जन बदमाश पुलिस की वर्दी पहने घर में घुस आए। बदमाशों ने उर्मिला देवी को तमंचा लगा दिया और घर में रखे 50 हजार रुपये और सेफ का ताला तोड़कर जेवर लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए।

इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनजीत दयाल मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। उर्मिला देवी ने बताया सभी लोग पुलिस की वर्दी में थे। जिसमें से कुछ लोगों को वह पहचान भी सकती है। उन्होंने चेहरा नहीं ढका था। महिला ने बताया उसने अपने पति को सूचना दे दी है। चौकी इंचार्ज मनजीत ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें