फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए कार सवार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कार सवार लुटेरों ने शनिवार रात ज्वार लदे ट्रक के चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया और उसे फेंककर चले गए। लुटेरों के चंगुल से बचकर भागे क्लीनर ने घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी। इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने शनिवार रात लगभग ढाई बजे मिहौली गांव के सामने हाईवे पर ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

ट्रक मालिक अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात दो बजे ट्रक के क्लीनर मुकेश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मेहराऊल गवाना अलीगढ़ ने फोन पर चालक जितेंद्र पुत्र राजाराम निवासी दीनदयालपुरी गाजियाबाद को कार सवार लुटेरों द्वारा बंधक बनाने और ट्रक को लूटने की सूचना दी। जिसकी जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी। ट्रक मालिक ने बताया कि भोगनीपुर से ज्वार लादकर चालक जितेंद्र बुलंदशहर के गांव स्याना जा रहा था। बीच में घटना हो गई। रविवार सुबह लगभग नौ बजे चालक भी घबराई हालत में कोतवाली पहुंचा। चालक ने बताया कि उसने रात लगभग डेढ़ बजे सिकंदरा में एक पंप पर पेट्रोल भरवाया। इसके बाद खोजाफूल व भाऊपुर के बीच कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर उसके ट्रक को ये कहकर रोका कि वह एक्सीडेंट करके आ रहा है।
जब चालक उतरा तो कार सवार लुटेरों ने उसे पकड़कर कार में डाल लिया और दो लोग ट्रक लूटकर चले गए। चालक ने बताया कि ट्रक में जानवरों का दाना लदा है। तो लुटेरों ने किसी से फोन पर बात की। दूसरी तरफ से बात करने वाला कह रहा था कि तुमने गलत गाड़ी उठाई है, जो गाड़ी उठानी थी उसमें दाल भरे होने की सूचना थी। इस पर लुटेरे उसे फफूंद थाना क्षेत्र में खेतों में फेंककर चले गए। किसी तरह से वह वहां से भागकर औरैया कोतवाली पहुंचा। बताया कि लुटेरों ने उसकी जेब में पड़े साढ़े चार हजार रुपये भी लूट लिए। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक व क्लीनर दोनों पुलिस की निगरानी में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें